बिहार

एसएसबी और पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार के शाम एसएसबी56 वीं वाहिनी बथनाहा के जवानों ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर उत्तर रामपुर से 137 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को धरदबोचा।

मौके से आठ मोबाइल एवं भारतीय रूपया 3340 बरामद किया। यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा स्तम्भ 197/1 से आठ किलोमीटर अंदर भारत तरफ किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान फारबिसगंज के उत्तर रामपुर वार्ड-03 निवासी पप्पु कुमार एवं मोहम्मद अब्दुल की रूप में हुई है। जिसे एसएसबी जवानों के द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए फारबिसगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नमन

बिहार की नई औद्योगिक निवेश नीति 2026 के लिए उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच MoU

बिहार : PNB ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 1 करोड़, सीएम ने जताया आभार

error: