बिहार

फुलवारी शरीफ में पुलिस का फ्लैग मार्च, छठ पर्व और विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

फुलवारीशरीफ, अजित। लोक आस्था के महापर्व छठ और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को फुलवारी शरीफ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में बिहार पुलिस और सैप के जवान शामिल हुए।

फ्लैग मार्च फुलवारी शरीफ थाना परिसर से शुरू होकर अनिसाबाद-पटना रोड, खगौल रोड, जानीपुर-फुलवारी मार्ग, इसापुर रोड, मिशन रोड, सदर बाजार, प्रखंड कार्यालय मोड़, टमटम पड़ाव, राष्ट्रीय गंज, हारून नगर और खोजा इमली जैसे प्रमुख इलाकों से गुज़रा. इस दौरान थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम, एडिशनल थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार तथा थाना क्षेत्र के सभी पदाधिकारी पूरे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव और छठ पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आम लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान करें और छठ पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।

एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में गश्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि शांति और सौहार्द कायम रहे. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे छठ पर्व पूरी श्रद्धा, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: