बिहार

मनेर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

मनेर, (न्यूज़ क्राइम 24) शनिवार को मनेर नगर परिषद में भगवान दास मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अंतर वर्गीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के भिन्न – भिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोलियां बनाई। जिसमें दीपावली, छठपर्व, महिला सशक्तिकरण, एवं जस्टिस फोर गर्ल, राम मंदिर, ऑपरेशन सिंदूर आदि की रंगबिरंगी रंगोली शामिल है।

Advertisements
Ad 1

क्लास नौवीं की छात्रा काजल, पायल, निशा, साक्षी, पलक, अक्षिता, स्नेहा की बनाई रंगोली को प्रथम , क्लास 10वीं एवं 8वीं छात्रा खुशी, कोमल , सुहानी, समीक्षा,अदिति, नैन्सी, अक्षिता, पायल, सिद्धि, सौम्या, सिमरन, एवं अनसी को दूसरा एवं क्लास छठी एवं सांतवी की छात्रा नन्दनी, रागनी , आराधना, सुप्रिया , आकांक्षा, दिव्या, मर्सी, तमन्ना एवं रौशनी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर विद्यालय के निदेशक विजय शंकर, प्रशासक रवि शंकर एवं आदित्य शंकर, प्राचार्य बृजकिशोर सिंह के सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Related posts

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सेंट कैरेंस हाई स्कूल के छात्रों ने मेदांता अस्पताल का किया शैक्षणिक भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को जाना

मदर्स इंटरनेशनल अकादमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया हरित जीवन का संकल्प

error: