बिहार

एम्स पटना में विश्व ट्रॉमा दिवस पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) एम्स पटना में शुक्रवार को विश्व ट्रॉमा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष का थीम था “हर दोपहिया वाहन चालक के लिए हेलमेट अनिवार्य है।” इस अवसर पर सड़क सुरक्षा और सिर की चोटों व मृत्यु की रोकथाम में हेलमेट के महत्व को रेखांकित करने के लिए हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एम्स पटना में भर्ती पाँच ट्रॉमा सर्वाइवर्स (दुर्घटनाग्रस्त मरीजों) का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया गया। चयनित सर्वाइवर्स के परिजनों को सम्मानपूर्वक हेलमेट प्रदान किए गए। यह पहल प्रतीकात्मक रूप से दर्शाती है कि सड़क सुरक्षा सबकी साझी जिम्मेदारी है।

हेलमेट वितरण करने वाले अतिथि प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक, एम्स पटना, प्रो. (डॉ.) अनुप कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. अनिल कुमार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, ट्रॉमा सर्जरी और क्रिटिकल केयर विभाग रहे। वहीं हेलमेट प्राप्त करने वाले ट्रॉमा सर्वाइवर्स में अमन (आरा), देवांशु (नालंदा), संजय (आरा), अक्षय (जहानाबाद) सभी सड़क दुर्घटना के मामले। वीरेंद्र दास (मोतिहारी) — कथित हमले के मामले से पीड़ित

Advertisements
Ad 1

हेलमेट प्राप्त करने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने एम्स प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए समाज में हेलमेट सुरक्षा का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। ट्रॉमा सर्जरी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ. अनिल कुमार ने कहा की “मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें। यही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है। एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा की “हेलमेट पहनना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षक कदम है। ऐसे सरल उपायों से ट्रॉमा से होने वाली मौतों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

वहीं, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनुप कुमार ने कहा की “सिर्फ हेलमेट पहनना ही नहीं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करें कि हेलमेट मानक गुणवत्ता का हो। सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन ही सच्ची जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. साकेत प्रकाश, डॉ. अभिषेक, डॉ. शशि कांत सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक संकल्प के साथ हुआ— सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, ट्रॉमा की रोकथाम करने और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार के माध्यम से जीवन बचाने के वचन के साथ।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: