अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बथनाहा बीरपुर सड़क मार्ग में डुमरिया के समीप शुक्रवार की अहले सुबह मेला देखकर वापस घर लौट रहे एक वृद्ध की तस्करी की पड़वल लदे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की जबरदस्त ठोकर से मौत हो गई। जिसका पंजीयन संख्या बीआर 38 जीए7625 अंकित है। हालांकि मौके से चालक भागने में सफल रहा। मृतक की पहचान भंगही पंचायत के मिल्की डुमरिया गांव निवासी 60 वर्षीय रामानंद यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी फुलकाहा थाना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
घटना के संबंध में मृतक के स्वजनों ने बताया कि डुमरिया स्थित काली मंदिर से नाट्यकला देखकर वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान तस्करी की पड़वल लदे पिकअप वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वृद्ध आदमी को रोड पर लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए भागने के फिराक था। जिसके बाद ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली की घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फुलकाहा थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद फुलकाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है। इधर ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में रखकर अंतिम संस्कार में जुटे हैं। वहीं पिकअप पर लदे पडवल घटनास्थल पर ही रखा हुआ है। इधर घटना के बाद मृतक के घर में कोहरा मचा हुआ है। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। समाचार प्रेषण तक स्वजनों ने थाना में आवेदन नहीं दिया है।
