बिहार

मौर्य विहार कॉलोनी में आकर्षक थीम पर सजा काली पूजा पंडाल

फुलवारीशरीफ, अजित। खगौल स्थित मौर्य विहार कॉलोनी में इस वर्ष भी भव्य काली पूजा पंडाल सजाया गया है. आज सप्तमी के दिन मां काली की विशाल और मनमोहक प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने मां काली के जयकारे लगाए।

Advertisements
Ad 1

इस वर्ष पंडाल की विशेषता इसका थीम आधारित स्वरूप है. स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाते हुए पंडाल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और महात्मा गांधी के संघर्षों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है. इस अनोखी थीम और कलात्मक सजावट ने दर्शनार्थियों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

Related posts

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

मुख्य सचिव ने होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश

error: