बिहार

पटना में प्रेमी युगल में झगड़ा, लड़की ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना में एक प्रेमी युगल के बीच विवाद ने दशहरा के दिन हिंसक रूप ले लिया. दोनों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई, जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी अजय कुमार के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों को थाना लेकर पहुंचाया और लड़की के बयान के आधार पर अजय कुमार को जेल भेज दिया गया.इस मामले में लड़की के बयान पर छेड़खानी और जबरदस्ती सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अजय कुमार आदर्श नगर का निवासी है और फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष रामकृष्ण नगर ने बताया कि दोनों युवती और अजय कुमार पटना में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे थे और साथ रह रहे थे. युवती ने कहा कि वह अब अजय कुमार के साथ नहीं रहना चाहती थी, लेकिन अजय कुमार उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव डाल रहा था. दशहरा के दिन दोनों आमने-सामने आए और विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई।

Related posts

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

मुख्य सचिव ने होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश

error: