बिहार

संपतचक प्रखंड के लंका कछुआरा में जलजमाव की समस्या से त्रस्त ग्रामीण, चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना जिला के संपतचक प्रखंड अंतर्गत लंका कछुआरा पंचायत के वार्ड संख्या-15, गौरीचक नया टोला में कई वर्षों से नाले और बरसाती पानी का स्थायी जलजमाव बना हुआ है. निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को रोजाना गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है. बदबू और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, लेकिन सरकारी स्तर पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीच-बीच में बरसात का पानी भी स्थिति को और भयावह बना देता है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही नाला और सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो वे सरकार और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से क्षुब्ध होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करेंगे।

Advertisements
Ad 1

गांव के एक दिव्यांग व्यक्ति राहुल कुमार सिंह ने सांसद और विधायक की उपेक्षा से आहत होकर आत्महत्या करने तक की इच्छा जताई है. ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को नरक बना चुकी है और अब उनकी सहनशीलता की सीमा टूट चुकी है।

Related posts

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

मुख्य सचिव ने होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश

error: