बिहार

फुलवारी शरीफ नगर परिषद ने दिया स्वच्छता का संदेश

फुलवारीशरीफ, अजित। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज फुलवारी शरीफ नगर परिषद द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन आफताब आलम, वाइस चेयरमैन, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी सड़क पर उतरकर हाथों में झाड़ू थामे नजर आए।

सभी ने मिलकर मुख्य सड़कों और गलियों की सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया. चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की पहचान है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घर और आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। वाइस चेयरमैन ने कहा कि नगर परिषद केवल कर्मियों के प्रयास से साफ नहीं हो सकता, इसके लिए जनता की सहभागिता आवश्यक है. पार्षदों ने भी वार्डवासियों से अपने क्षेत्र को कचरा मुक्त रखने की अपील की।

Advertisements
Ad 1

अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना है. कार्यक्रम में मौजूद सभी ने संकल्प लिया कि फुलवारी शरीफ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: