बिहार

एसएसबी ने तस्करी का 180 किलो गाजा किया बरामद, तस्कर फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर। गुरुवार को 56वीं वाहिनी स.सी.ब.बथनाहा के कार्यक्षेत्र बाह्य सीमा चौकी “जी” समवाय घुरना के कार्यक्षेत्र में स्थित, गांव बबुआन में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 191/4 के समीप भारत साइड लगभग 1.5 किलो मीटर अंदर तस्करी का गांजा -180 किलोग्राम किया बरामद।

तस्कर मौके से फरार हो गया। गाजा तस्कर के द्वारा नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा था। यह कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल के विशेष नाका टीम द्वारा की गई। जिसे आवश्यक कार्यवाही के बाद घुरना थाना पुलिस को सुपूर्द किया गया।

Related posts

राजद नेताओं ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को दी विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

फुलवारी में नेपाल और बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए माले ने चलाया राहत कोष संग्रह अभियान

गौशाला में छिपाकर रखी थी विदेशी शराब, मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में तस्कर गिरफ्तार!

error: