बिहार

जहरीली घास खाने से तीन मवेशी की मौत एक कि स्थिति नाजुक, गृहस्वामी परेशान

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे सोनापुर पंचायत जिमराही गांव के वार्ड-तीन में जहरीली घास खाने से तीन मवेशियों की मौत हो गई जबकि एक कि स्थिति नाजुक बनी हुई है। यह घटना जिमराही वार्ड तीन निवासी पशुपालक भोला पंडित पिता रामलखन पंडित का बताया जा रहा है।भोला पंडित ने बताया कि बुधवार की शाम अपने चार मवेशियों को भोजन के रूप में हरी जंगली घास खाने के लिये दिया। घास खाने के कुछ देर बाद दो गाय और एक बाछी का तबियत बिगड़ने लगा। उपचार करने का प्रयास किया तबतक उनकी मौत हो गई जबकि एक गाय का तबियत अब भी नाजुक बनी हुई है।

आज गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी नरपतगंज पशुचिकित्सा पदाधिकारी,अरविंद कुमार को दिया गया परंतु पदाधिकारी ने यह कह कर मामले को टाल दिया कहा कि मेरा गाड़ी का ड्राइवर का तबियत खराब है हम नहीं जा सकेंगे। वहीं घटना के बाद से परिजन सहित आसपास के पशुपालकों में भय का माहौल है। पशुपालक श्री पंडित ने कहा मेरे परिवार का जीवकोपार्जन एक मात्र सहारा, मेरा मवेशी था जिसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद क्षेत्र संख्या-दो के पार्षद सह जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास पीड़ित गृहस्वामी के घर पहुंच कर घटना की जानकारी लिए तथा बचे तबियत बिगड़े एक गाय का इलाज हेतु मोबाइल के माध्यम से प्रखंड एवं जिला पशुचिकित्सा पदाधिकारी को जानकारी देते हुए अभिलंब इलाज करने का निर्देश दिया।सूचना के एक घंटे बाद नरपतगंज प्रखंड चिकित्सा ने स्थल पर पहुंचकर जांच का इलाज किया।

Related posts

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब, प्रभावित इलाकों में शुरू की लंगर सेवा

बाढ़ पीड़ितों की चिंता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 16 सितंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

error: