बिहार

मनेर में आदित्य विजन के 183 वें स्टोर का भव्य आयोजन

मनेर, आनंद मोहन। गुरुवार को मनेर प्रखंड के आजाद नगर स्थित आदित्य विजन के 183 वें स्टोर का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मनेर विधायक भाई वीरेंद्र, कंपनी निदेशक निशांत प्रभाकर ने दीप प्रज्जवलित कर उत्सव की शुरुआत की।

Advertisements
Ad 1

मौके पर निदेशक निशांत प्रभाकर ने कहा की हम बिहारवासियों के ग्राहकों के समर्थन से स्टोर खोलने के लक्ष्य को पूरा कर पाए हैं। यह सफलता हमारे गांव को कर्मचारियों और सहयोगियों की निरंतर मेहनत और भरोसे का परिणाम है। आदित्य विजन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाले बिहार का पहला इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन है। इस अवसर पर उन्होंने अपने सभी कर्मचारी शुभचिंता को सहयोगियों तथा ग्राहकों को उनके विश्वास के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद भी किया। इस दौरान हमने अपने ग्राहकों को सुविधा का निरंतर ख्याल रखा हैं, जिससे उन्हें उनकी खरीदारी में हम अधिक से अधिक सहूलियत दे सके। मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि आदित्य विजन खुलने से मनेर के लोगों के लिए बहुत बड़ी तौफा हैं। एक ही छत के नीचे लोगों को बिना ब्याज के आसानी से ईएमआई पर समान मिलेगा, इससे गरिबों का सपना पुरा होगा। मौके पर स्टोर मैनेजर निशिकांत कुमार , संजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: