बिहार

27 सितम्बर को डांडिया धमाल कार्यक्रम में धूम मचाएंगी रोहतगी समाज

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) डांडिया व गरबा नृत्य के साथ माँ दुर्गा की आराधना करेंगी रोहतगी समाज की महिलाए. रोहतगी पटना महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू रोहतगी ने बैठक कर घोषणा किया कि आगामी 27 सितम्बर को शौर्य भारत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित डांडिया धमाल कार्यक्रम में सम्मलित होकर धूम मचाएंगी रोहतगी समाज की महिलाए।

फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्मी रोहतगी व सचिव अमित खत्री ने बताया कि यह डांडिया कार्यक्रम तीसरी बार भव्य रूप से किया जा रहा है. यह कार्यक्रम सनातन धर्म सभा, चौक, पटना सिटी में संपन्न होगी. शौर्य भारत के डांडिया में गरबा नृत्य के द्वारा धमाल मचाएगी रोहतगी समाज की महिलाए।

Advertisements
Ad 1

वहीं मुख-बधिर विद्यालय में उपयोगी सामान डोनेट करने, नवरात्रि में भजन संध्या व करवाचौथ के पूर्व संध्या पर सरगई की एक शाम कार्यक्रम का भी आयोजन करेगी, जिसपर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर डॉ. सरिता रोहतगी, डॉ. अर्चना रोहतगी, मंजू रोहतगी, आरती रोहतगी, राधा रोहतगी, शालिनी रोहतगी, शिल्पी रोहतगी, अलका रोहतगी, खुशबू रोहतगी समेत अन्य लोग मौजूद थीं।

Related posts

विश्व जनसंख्या दिवस पर पटना वीमेंस कॉलेज में बनी मानव श्रृंखला, 150 प्रतिभागियों ने दिया जागरूकता का संदेश

झमाझम बारिश से पटना एम्स रोड से लेकर फुलवारी, संपतचक और रामकृष्ण नगर तक जलजमाव

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

error: