बिहार

रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने दी पुलिस को सूचना

फुलवारीशरीफ, अजित। राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है. पीड़ित रंजन कुमार, पिता अरुण कुमार सिंह, निवासी पूर्वी आशो चक, थाना रामकृष्णा नगर ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. सीसीटीवी फुटेज में बाइक चुराकर भागते हुए देखा गया है।

रंजन कुमार ने पुलिस को बताया कि 14 सितम्बर 2025 को दोपहर करीब 12:50 बजे उनके घर के गेट के बाहर खड़ी उनकी Splendor Plus मोटरसाइकिल को एक युवक चोरी कर ले भागा. उन्होंने बताया कि वह युवक लाल रंग की टी शर्ट पहने हुए था, जब उन्होंने शोर मचाया तब तक वह युवक बाइक को तेजी से लेकर निकल चुका था। चोरी हुई बाइक का Registration No. BR01HM 8889 है।

घटना की जानकारी मिलते ही रामकृष्णा नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करके चोर का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: