बिहार

एम्स पटना में हिन्दी पखवाड़ा शुरू, कर्मचारियों ने ली कार्य प्रवृत्ति में हिन्दी अपनाने की शपथ

फुलवारीशरीफ, अजित। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिन्दी पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ किया गया. 14 सितम्बर से 27 सितम्बर तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत संस्थान की अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. (डॉ.) रूची सिन्हा ने की।

इस अवसर पर प्रो. सिन्हा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा हिन्दी को प्रोत्साहित करने एवं अपनी कार्य प्रवृत्ति में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संप्रेषण की भाषा नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान है, जिसे संस्थान के हर कार्य में अपनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान वित्त एवं मुख्य लेखा अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी, लेखा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कर्मीगण उपस्थित रहे. माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने हिन्दी पखवाड़ा के दौरान निर्धारित प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

संस्थान की ओर से बताया गया कि हिन्दी पखवाड़ा के तहत निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों में हिन्दी के प्रयोग की प्रवृत्ति और मजबूत होगी। इस अवसर पर शपथ ग्रहण के कुछ छायाचित्र भी साझा किए गए।

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

error: