बिहार

बच्चों ने हिंदी दिवस पर दिखाई कला और जोश

फुलवारीशरीफ, अजित। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ में बच्चों के बीच पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और रचनात्मकता से सराबोर रहा।

प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया और हिंदी भाषा के महत्व पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया कि “हिंदी पर शर्म नहीं, गर्व होना चाहिए.” वहीं कुछ स्लोगन रहे – “हिंदी हमारी पहचान है”, “हिंदी बोले, हिंदी पढ़े, हिंदी लिखे, हिंदी से बढ़े ज्ञान।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए शिक्षिका नीतू शाही ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. प्रथम पुरस्कार सुमित को, द्वितीय पुरस्कार सोनम को और तृतीय पुरस्कार आरती को प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका नीतू शाही ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और हर साल 14 सितंबर को हम हिंदी दिवस मनाते हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों को अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व हो। पूरे आयोजन ने बच्चों में हिंदी के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना जागृत की और विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

Related posts

कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल

पटना में इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई देव पूर्णिमा, सहस्र जल से हुआ महाप्रभु का महाभिषेक

बिहार : 2 जुलाई को मलाहीपकड़ी तक पटना मेट्रो का लोकार्पण, CM सम्राट चौधरी

error: