बिहार

फुलकाहा एसएसबी जवान 32 किलो गांजा किया बरामद, तस्कर फरार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के इंडो नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा एसएसबी बीओपी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में जवानों ने फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत स्थित गांव कोशिकापुर के भारत- नेपाल पिलर संख्या 188 के निकट 32 किलो गांजा बरामद किया है। जबकि मौके से गांजा तस्कर नेपाल के तरफ भागने में सफल रहा। बीओपी प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारतीय क्षेत्र के तस्करों के द्वारा बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

सूचना के आलोक में एसएसबी जवानों को लगाया गया जिसके बाद कार्रवाई की गई। बरामद गांजा को फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस संदर्भ में फुलकाहा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि बरामद गांजा मामले में आज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। तस्करों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

होली को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

फारबिसगंज अवर निबंधक सह विवाह पंजीकरण पदाधिकारी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

बलुआही धार को सफाई करने की उठने लगी मांग

error: