बिहार

राम नारायण सिंह की पत्नी का सोना देवी का हुआ निधन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) फुलवारी प्रखंड के हरनीचक पंचायत के आजीवन मुखिया और प्रखंड प्रमुख व जन नेता रहे का.राम नारायण सिंह की पत्नी का. सोना देवी का निधन कल देर रात हो गया।

पचानवे वर्षीय का सोना देवी का रामनारायण सिंह की परम सहयोगी थी और उनके जैसे ही आम लोगों के लिए सेवा भाव से भरी रहती थी। आजीवन पार्टी सदस्य रहते हुए वे पार्टी के साथियों का खुब स्वागत किया करती थी।उनके निधन की खबर सुन पूरे पार्टी में व फुलवारी की आम जनता में दुख की लहर दौड़ पड़ी। भाकपा के जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने उनके निधन को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षती बताया। उन्होंने कहा कि कॉ. सोना देवी के निधन से हम सब ने अपने अभिभावक को खो दिया है।निधन की खबर सुन भाकपा का जिला नेतृत्व उनके घर जा लाल झंडा समर्पित कर उन्हें सम्मानित किया और उनके अधूरे कामों को पूरा करने का संकल्प लिया।

Advertisements
Ad 1

आज अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ो लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जिनमें प्रमुख रहे भाकपा जिला सचिव विश्वजीत कुमार, पूर्व पार्षद मोहन प्रसाद, प्रमोद कुमार नंदन, शहर के नेता देवरत्न प्रसाद, कुम्हरार अंचल की सहायक सचिव शगुफ्ता रसीद, पटना साहिब के नेता केसरी कुमार, एटक नेता अनंत शर्मा, छात्र नेता आशिष कुमार, फुलवारी अंचल के सहायक सचिव का. राजकुमार गफूर, विनोद प्रसाद शिवशंकर प्रसाद, जय शंकर प्रसाद, बब्लू कुमार, कल्याणपुर विधायक मनोज कुमार, वरिष्ठ नेता ब्रज कुमार बिभू आदि सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम यात्रा में लोग का. सोना देवी अमर रहेंगी, का. सोना देवी को लाल सलाम, जब तक सूरज चांद रहेगा कामरेड सोना देवी का नाम रहेगा, कमरेड रामनारायण सिंह अमर रहेंगे आदि नारों से अंतिम विदाई दी गई।

Related posts

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम, डीएम ने 16 आवेदनों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शेखपुरा डीएम ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया, बच्ची इरा को लिया गोद

शेखपुरा समाहरणालय में गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग शिविर, 136 लोगों की जांच में 32 में मिले लक्षण

error: