फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास समिति (बीडीसी) की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की.इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक गोपाल रविदास विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. पंचायत प्रतिनिधियों, मुखिया एवं समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और आवश्यकताओं को रखा. विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
बीडीओ विजय कुमार मिश्रा ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि पूर्व में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि उनकी प्रगति का आकलन हो सके। बैठक में प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया गण समेत अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
