बिहार

एम्स पटना में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजित। 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2025) के दौरान एम्स पटना के नेत्र विज्ञान विभाग द्वारा 1 सितंबर को ओपीडी प्रतीक्षा कक्ष में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अमित राज ने किया और नेत्रदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर 300 से अधिक मरीजों और उनके परिजनों ने भाग लिया. कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) सौरभ वत्र्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनुप कुमार ने विभाग को बधाई दी और इसे जन-जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम में नेत्रदान पर वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई. इसके बाद सीनियर रेज़िडेंट डॉ. तिलोत्तमा कर ने नेत्रदान से जुड़े मिथक और तथ्यों पर जानकारी देते हुए इसके सामाजिक और चिकित्सीय महत्व को समझाया।

नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत विभाग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इनमें 3 सितंबर को जागरूकता पदयात्रा, 6 सितंबर को पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और 8 सितंबर को ऑडिटोरियम में समापन समारोह शामिल हैं। कार्यक्रम में विभाग के सभी संकाय सदस्य एवं रेज़िडेंट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई. कार्यक्रम का समापन डॉ. अमित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

error: