बिहार

सहबाजपुर में ग्रामीण को मिलेगी अब स्वास्थ्य सुविधाएं

अररिया, रंजीत ठाकुर : फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत ग्रामीणों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने को लेकर सभी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सहबाजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 मॉडर्न आंगनवाड़ी कैम्पस में उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत्त उद्घाटन किया गया।

Advertisements
Ad 1

उद्घाटन समारोह में फारबिसगंज की पीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजीव कुमार बसाक,बबलू कुमार, मुखिया-बैजनाथ मंडल,समिति- शिशिर मिश्र, समाजसेवी सोनू झा,युवा समाजसेवी सचिन कुमार यादव(गुड्डू),धर्मवीर यादव,राजेंद्र राय,विनोद यादव,अरविंद यादव,विद्यानंद यादव, सेविका विमला देवी,बरोज ऋषिदेव,एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे । इस दौरान मुखिया जी द्वारा बताया गया कि साधारण स्वास्थ्य सेवा के लिए बाहर अब नहीं जाना पड़ेगा । इस दौरान राजीव कुमार बसाक ने बताया कि फिलहाल एएनएम के द्वारा ओपीडी सेवा संचालित करने की जानकारी दी, एवं जनप्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग का जैसे ही अपना भवन बनेगा इसको उसमें शिफ्ट कर लिया जाएगा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समाजसेवी सोनू झा कहा कि डॉक्टर अजय कुमार सिंह का भी इसमें बहुत बड़ा योगदान है।

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

error: