बिहार

पारस एचएमआरआई में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

पटना, अजित। पारस एचएमआरआई पटना की ओर से रविवार 31 अगस्त को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बीपी, आरबीएस, स्पाइरोमेट्री, बीएमडी, आई स्कैनिंग, डेंटल स्क्रीनिंग सहित विभिन्न जांचें और परामर्श दिए गए. इसमें 548 मरीजों ने आधुनिक तकनीक के साथ जांच कराई और अनुभवी डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श लिया।

शिविर में सभी प्रकार की लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई. पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि आम जनता की सेवा के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे। डॉक्टरों की टीम में मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, ईएनटी, यूरोलॉजी, चर्म, ऑर्थो, बाल रोग, स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Related posts

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा

कुमासपुर में मां-बेटे की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

पटना सिटी को मिला नया SDO, IAS कशिश बक्शी ने संभाला पदभार

error: