बिहार

जी0डी0 मेमोरियल होम्योपैथिक कॉलेज द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। जी0डी0 मेमोरियल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिपरा, दक्षिणरामकृष्ण नगर में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में करीब 200 मरीजों को देखा गया और उन्हें नि:शुल्क परामर्श एवं दवा प्रदान की गई. शिविर में गठिया, वात रोग, साइनस, चर्म रोग, गैस्ट्रिक, पुरुष रोग और स्त्री रोग सहित विभिन्न रोगों पर चिकित्सा की गई।

इस अवसर पर डॉ. यूके वर्मा, डॉ. सोनी संध्या, डॉ. रजत द्विवेदी, डॉ. शुभाशीष मुखर्जी, डॉ. प्रगति, डॉ. रामाशीष केसरी और डॉ. बी.एम. ओझा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे और मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया।

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा

error: