बिहार

छात्रा की मौत के दूसरे दिन चितकोहरा में बवाल, सड़क जाम और पुलिस पर पथराव

फुलवारीशरीफ, अजित। चितकोहरा में छात्रा की दर्दनाक मौत के बाद दूसरे दिन भी इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला. गुरुवार की सुबह से ही लोगों ने चितकोहरा चौक के पास सड़क जाम कर दिया और आगजनी शुरू कर दी. हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ और उग्र हो गई. देखते ही देखते लोगों ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया, जिसमें गर्दनीबाग थाना में तैनात हवलदार रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. कई बार धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने सड़क खाली कराया और यातायात को सुचारू किया। आक्रोशित भीड़ को चितकोहरा बाजार तक खदेड़ा गया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो पाई।

बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम मृतक छात्रा का शव घर पहुंचा था. उसी के विरोध में गुरुवार को सुबह से ही लोगों ने बवाल शुरू कर दिया. मृतक को परिजनों ने जोहर के बाद चितकोहरा कब्रिस्तान में दफनाया. दफन के समय डीएसपी सचिवालय, मजिस्ट्रेट एस. एम. खान और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।

Advertisements
Ad 1

मालूम हो कि चितकोहरा कन्या मध्य विद्यालय, अमला टोला की कक्षा पाँच की छात्रा जोया ने मंगलवार को स्कूल के शौचालय में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश था. बुधवार को शव घर पहुंचने पर लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया था।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन लोगों को नामजद किया है और सौ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. गुरुवार को हुए बवाल के दौरान पुलिस ने पाँच लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस की समीक्षा

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना जमीनी ताकत

पुलिस महानिरीक्षक पुर्णियां, ने 56 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का किया भ्रमण

error: