बिहार

लोजपा जिलाध्यक्ष के घर चोरी, अज्ञात चोरों ने ताला काट उड़ा ले गए नगदी सहित लाखों का जेवरात


अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात चोरों ने लोजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के फुलकाहा स्थित वार्ड पाँच में सोमवार की रात आवास का ताला काटकर नगदी सहित लाखों का जेवरात उड़ा ले गए। चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब आवास के पीछे रह रहे रविकांत मंडल ने और दिन के तरह सुबह करीब पांच बजे चापाकल पर पानी लेने गया तो देखा कि मुख्य द्वारा खुला हुआ है और ताला काटा हुआ है। जिसकी जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम मिला।

Advertisements
Ad 1

श्री सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही आवास पहुंचा तो देखा कि सभी द्वारा का ताला तोड़कर अंदर रखे सारा कपड़ा तित्तर-वित्तर पड़ा था। गोदरेज का भी ताला टूटा था और गोदरेज में रखे सोना और चांदी का जेवरात सहित नगदी 32000,रुपया एवं दस पीस कीमती साड़ी नहीं है। कहा घटना की जानकारी फुलकाहा थाना पुलिस को दिया गया दो घंटे बाद पुलिस स्थल पर पहुंच कर जांच किया। तत्पश्चात अज्ञात चोर के विरुद्ध लिखित आवेदन थाना पुलिस को देकर न्याय की मांग की है।उन्होंने बताया कि सोमवार की देर शाम हमलोग पथराहा पुराने आवास पर गया था और देर रात अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है । जिसमें लगभग तीन लाख रुपये की नगदी सहित जेवरात चोरी कर लेकर चला गया।

Related posts

“हमारी नर्सें – हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति” थीम के साथ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

नींबू तोड़ने को लेकर एक 12 वर्षीय बालक की पीट-पीटकर हत्या!

यातायात व्यवस्था का एसपी ट्रैफिक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

error: