बिहार

मध्य विद्यालय नवाबगंज के शिक्षक का प्रधान शिक्षक में चयन, दिए भावभीनी विदाई


अररिया, रंजीत ठाकुर : मध्य विद्यालय नवाबगंज में ढेड़ बर्ष से कार्यरत शिक्षक कामराज आजाद बीपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होकर प्रधान शिक्षक बन गए। जो नरपतगंज के प्राथमिक विद्यालय हाजी फरजंद नगर रेवाही में अपना योगदान लिया। श्री आजाद कुशल, सामाजिक, सहनशील, प्रवृत्ति के शिक्षक थे।

बच्चों के साथ उनका हमेशा उत्कृष्ट व्यवहार रहा है।जिनका आज मंगलवार को मध्य विद्यालय नवाबगंज के शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं ने श्री आजाद का विदाई समारोह आयोजित कर फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दिया। इस मौके पर मध्य विद्यालय नवाबगंज के प्रधानाध्यापक संजय कुमार साहा सहित सभी सहायक शिक्षक मौजूद थे।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: