बिहार

इंडक्शन मीट में गूंजे नए सपनों के स्वर, अनुभवी गुरुओं ने दी प्रेरणा

फुलवारीशरीफ, अजित। शिक्षा जगत में नए अध्याय की शुरुआत इस्लामिया शिक्षक प्रशिक्षण (बी.एड.) कॉलेज, फुलवारीशरीफ में सोमवार को हुई, जब सत्र 2025-2027 के प्रथम वर्ष के छात्राध्यापकों के स्वागत में भव्य इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की गरिमा इस्लामिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के चेयरमैन हाजी खुर्शीद हसन की अध्यक्षता और डॉ. रामेश उपाध्याय के मंच संचालन से और बढ़ गई।

आयोजन की शुरुआत कॉलेज की प्राध्यापिका सीमी माला की सरस्वती वंदना और स्वागतगान से हुई, जिसने माहौल को भावनाओं और उत्साह से भर दिया. इसके बाद पूर्वर्ती छात्राध्यापकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें कॉलेज के शिक्षण-प्रशिक्षण और यहां के प्रेरणादायी माहौल की झलक मिली. डॉ. अली इमाम ने विस्तार से बी.एड सिलेबस को समझाया, जिससे नए छात्राध्यापकों को आगामी दो वर्षों की दिशा और दशा का स्पष्ट चित्र मिला। सभी शिक्षक, प्रबंधकीय स्टाफ और नवप्रवेशित छात्राध्यापकों ने परिचय सत्र में अपनी पहचान और संकल्प को सामने रखा।

Advertisements
Ad 1

चेयरमैन खुर्शीद हसन ने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य व्यक्ति को गहराई से और आलोचनात्मक रूप से सोचने की क्षमता देना है. वहीं, कॉलेज के प्राचार्य आर.के. अरुण ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि शिक्षा ही मानव समाज के विकास और प्रगति की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है।

Related posts

डिजिटल युग में जनगणना 2027 : बिहार में शुरू हुआ स्व-गणना अभियान, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शुभारंभ

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भड़की बिहार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा- यह एक व्यक्ति की सोच नहीं, समाज की मर्यादा पर सीधा आघात

पटना में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता: भटके मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया

error: