अररिया, रंजीत ठाकुर : एसएसबी56 वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के निर्देशन में शुक्रवार को नरपतगंज क्षेत्र के पथराहा बीओपी के जवानों ने सूचना के आधार पर सीमा स्तंम्भ संख्या-190/03 के समीप भारतीय साइड में नेपाल से तस्करी कर ला रहे 123 बोतल नेपाली दिलवाले एवं ब्रिक्स शराब 30 बोतल को जप्त किया वहीं तस्कर जवानों को देख शराब छोड़ नेपाल के तरफ भागने में सफल रहा।
जवानों ने जप्त का अज्ञात तस्कर के विरुद्ध कागजी कार्रवाई कर उत्पाद विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया।
