बिहार

बासगीत पर्चा की जमीन से किया जा रहा बेदखल, नाराज लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन

अररिया, रंजीत ठाकुर : गुरुवार को भरगामा थाना क्षेत्र के मनुल्लाहपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 08 स्थित कबीर नगर गोलहा के दर्जनों बासगीत पर्चाधारियों ने अंचल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पर्चाधारियों ने पर्चा का दाखिल-खारिज कर जमाबंदी दर्ज करने की मांग अंचल प्रशासन से किया है। प्रदर्शनकारी पर्चाधारी महेंद्र ऋषिदेव,ननकी देवी,तीलिया देवी,सतनी देवी,झबरू ऋषिदेव,उपेंद्र ऋषिदेव सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि खाता 1094 खेसरा 1313 से हमलोगों के बाप-दादा के नाम से बासगीत पर्चा निर्गत है। लेकिन पर्चा का दाखिल खारिज अभी तक नहीं हो पाया है और न हीं लगान रशीद काटा जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

इसलिए जमींदार द्वारा जमीन खाली करने का धमकी दिया जाता है।जमीन खाली नहीं करने पर मारपीट करने का भी धमकी दिया जाता है। उक्त महादलित परिवारों का कहना था कि हमलोगों से जबरन घर खाली करवाया जा रहा है ऐसी स्थिति में हमलोग कहां जायेंगे। उपरोक्त प्रदर्शनकारी लोगों ने जिला प्रशासन से अपने बासगीत पर्चा का जमीन से घर खाली करवाने वाले जमींदार सहित उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग किया है,अन्यथा परिवार के साथ आत्मदाह करने की बात कही है। इधर भरगामा अंचल अधिकारी निरंजन मिश्र का कहना है कि उक्त महादलित परिवारों को निर्गत बासगीत पर्चा पर अंकित खेसरा में बिहार सरकार का सड़क बन चूका है।

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

error: