बिहार

खैरा पंचायत के वार्ड- चार और सात के सड़क पर वर्षों से जलजमाव, ग्रामीणों में आक्रोश

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खैरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार और सात के ग्रामीण सड़कों पर बर्षों से जलजमाव के कारण ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर क्षेत्र संख्या दो के जिला परिषद सदस्या सह अररिया जिला उपाध्यक्ष चांदनी देवी और समाजसेवी श्रवण कुमार दास पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया ।

तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के सहयोग से कच्ची नाला बनवाकर जल जमाव से लोगों को निजात दिलाया। इस मौके पर खैरा पंचायत के पूर्व मुखिया निर्मल कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार यादव के अलावे ग्रामीण मिश्री लाल यादव, डोमी यादव ,पवन यादव आदि मौजूद थे। इस बाबत जिला परिषद सदस्या सह जिला उपाध्यक्ष चांदनी देवी ने कहा जल जमाव से लोगों को तत्काल निजात मिला है । इसका स्थाई समाधान भी किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य के इस पहल से लोगों काफी हर्ष हुआ और आक्रोशित लोगों ने जिला पार्षद सदस्य को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: