बिहार

स्वतंत्रता दिवस पर महादलित टोलों में आयोजित होगा नि:शुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम

अररिया, रंजीत ठाकुर : राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के महादलित टोलों में नि:शुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। दृष्टि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे गरीब व वंचित वर्ग को राहत पहुंचाने के लिये स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से जरूरी तैयारियां शुरू कर दी है। अधिक से अधिक जरूरतमंदों के बीच चश्मा का वितरण सुनिश्चित कराने को लेकर विभागीय स्तर से जरूरी पहल जा रही है। इसके लिये स्वास्थ्य अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा महादलित टोलों में अधिक से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण किया जा रहा है।

महादलित टोलों में शिविर लगाकर की जा रही आंखों की जांच

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम संतोष कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महादलित बस्तियों में विशेष शिविर लगाकर लोगों के आंखों की जांच की जा रही है। निर्धारित माइक्रोप्लान के तहत चिह्नित महादलित बस्तियों में शिविर आयोजित किये जाने की जानकारी उन्होंने दी। जरूरी जांच के उपरांत दृष्टि दोष वाले लोगों के चश्मा के पावर के साथ लाइन लिस्ट तैयार कर जिला स्वास्थ्य समिति से यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के लिये निर्देशित किया गया है। दृष्टि बाधित लोगों की सूची राज्य स्वास्थ्य समिति को उपलब्ध कराया जायेगा। वहां से चश्मा प्राप्त कर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसे वितरित किये जाने की जानकारी उन्होंने दी।

Advertisements
Ad 1

लोगों को मिलेगी स्प्ष्ट दृष्टि, बढ़ेगी कार्यक्षमता

सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के महादलित टोलों में शिविर लगाकर दृष्टि बाधित लोगों की पहचान कर रही है। पहले चरण में नेत्र परीक्षण शिविरों के जरिये संभावित दृष्टि दोष वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। इसके आधार पर चश्मा का वितरण किया जायेगा। नेत्र नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम को इस अभियान में लगाया गया है, जो निर्धारित तिथि के अनुसार चिह्नित महादलित टोलों में पहुंच कर लोगों को नेत्र जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि महादलित टोलों में रहने वाले लोगों को अक्सर दृष्टि जांच व नेत्र संबंधी इलाज की सुविधा समय पर नहीं मिल पाती। इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है। खेतों में काम करने वाले मजदूर, निर्माण कार्य में लगे श्रमिक व वृद्धजन इसमें प्रमुख रूप से शामिल होते हैं। ऐसे में इस कार्यक्रम से उन्हें न केवल साफ व स्पष्ट दृष्टि मिलेगी, बल्कि उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

error: