पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) “बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है” इसी उद्गोष के साथ श्रावण मास के अंतिम रविवार को मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा शहीद भगत सिंह चौक के पास एक दिवसीय कांवड़िया सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने जानकारी दी कि इस सेवा शिविर का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी, पूर्व उप महापौर संतोष मेहता, युवा समाजसेवी श्रवण कुमार, राजेश बागला, प्रभात भरतिया एवं रमेश टेकडिवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
सेवा शिविर में नींबू चाय, शुद्ध पेयजल, टॉफी, बिस्कुट, अगरबत्ती तथा फलों की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे बाबा धाम की यात्रा पर निकले कांवड़ियों को हरसंभव सुविधा मिल सके। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे भक्तिमय माहौल बने। इस शिविर के संयोजक सुभाष पोद्दार हैं, जबकि सह-संयोजक के रूप में अशोक बंका, सोनू टेकडिवाल, राजेश देवड़ा एवं पप्पू कमलिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
