बिहार

पटना शहरी क्षेत्र में वेश बदलकर निकले सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिसकर्मियों ने रोका…

20250731 204608

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24)  रात्रि में सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना नगर-1 ने आम नागरिक की तरह वेश बदलकर पटना शहरी क्षेत्र में रात्रि गश्ती व चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरा चौकी के पास चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध समझकर उन्हें रोका।

पुलिसकर्मियों ने उनकी पहचान गुप्त होने के बावजूद अपराधिक दृष्टिकोण से सघन तलाशी, पूछताछ व जांच-पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्कता और ईमानदारी का परिचय दिया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है. जिसमे सहायक अवर निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक रामानन्द प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक प्रेम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शामिल हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!