बिहार

शोभा देवी हत्याकांड का मुख्य आरोपी शंकर पासवान ने कोर्ट में सरेंडर किया

फुलवारीशरीफ, अजित। मुरादपुर गांव में विधवा महिला शोभा देवी की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी शंकर पासवान ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपी शोभा देवी का रिश्ते में बहनोई है, जिस पर मृतका की बेटी नेहा कुमारी ने पेंशन की रकम को लेकर हत्या का आरोप लगाया था।

एसपी पश्चिम भानु प्रताप ने बताया कि शंकर पासवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, इसी बीच उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। गौरतलब है कि मुरादपुर में शोभा देवी की हत्या की यह वारदात (21 जुलाई) की रात को हुई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: