बिहार

कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने बताया एनडीए को नेशनल दुर्व्यवहार एलायंस

20250727 134759

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज बिहार कांग्रेस के विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने बिहार विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के प्रति मंत्री अशोक चौधरी का सदन के पोर्टिको में असंसदीय व्यवहार, सत्तापक्ष के सदस्यों का असंवैधानिक भाषाई आतंक, अमर्यादित व्यवहार, माइक तोड़कर नेता विपक्ष की ओर दौड़ना और राज्य में स्थापित गुंडाराज के साथ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और कैग की रिपोर्ट को लेकर एनडीए को नेशनल दुर्व्यवहार एलायंस बता दिया।

कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि सूबे के कबीना मंत्री अशोक चौधरी जो खुद कांग्रेस के एहसान से नेता बने वो अब एहसान फरामोश होकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के प्रति दुर्व्यवहार सदन के पोर्टिको में करने लगे वो बेहद निंदनीय है। साथ ही हम हिदायत देते हैं कि खुद कांग्रेस का इतिहास लेकर पहचान बनाने वाले माननीय मंत्री दुबारा ऐसा व्यवहार करने की हिमाकत ना करें। साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष के भाजपा के सदस्यों द्वारा सदन के अंदर माइक तोड़कर नेता प्रतिपक्ष की ओर हमलावर होने पर भी बेहद कड़ी निंदा की।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पढ़ाई लिखाई से दूर रहने वाला बताते हुए डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि कैग की रिपोर्ट में 71 हजार करोड़ रुपए के लापता होने की बात और 2.90 करोड़ लोगों के पलायन करके प्रवासी होने के आंकड़ों को भी पढ़कर जानकारी के अभाव में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सदन के पटल पर रखने नहीं आता और बात बात में गाली गलौज करके अपने असंयमित व्यवहार का प्रदर्शन कर रहे हैं उससे बिहार की जनता को सजग रहने की आवश्यकता है कि आखिर क्या ऐसे नेता बिहार का नेतृत्व करेंगे। इन एनडीए के नेताओं द्वारा विपक्षी सदस्यों को मां बहन की गालियां देना बताता है कि मर्यादा शुचिता का जिन्हें ख्याल तक नहीं है वो क्या स्वस्थ्य लोकतंत्र स्थापित करेंगे।

मतदाता पुनरीक्षण पर बोलते हुए डॉ शकील अहमद खान ने बताया कि बिहार के आम मतदाता जो बाढ़ और अपराध से भयभीत हैं वो अब सघन मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर बिहार में अपने मताधिकार से भी वंचित होने के भय के साएं में जीने को विवश हैं। एनडीए सरकार में परस्पर विरोधी विचारधारा के प्रति ना तो सम्मान है और न ही उनका व्यवहार ही है। संवाददाता सम्मेलन का संचालन मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने किया। संवाददाता सम्मेलन में मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, सौरभ सिन्हा, पंकज यादव, अजय पासवान, चंद्र भूषण, ई. कमल कमलेश सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!