बिहार

मोबाइल टावर से उपकरण चोरी,एक चोर पकड़ा, नेटवर्क रहा ठप

अररिया, रंजीत ठाकुर : शुक्रवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के गितवास बाजार स्थित मोबाइल टावर से उपकरण चुराकर भाग रहे दो चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया,जबकि दूसरा चोर कुछ उपकरण लेकर फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर की पहले पिटाई की और फिर रानीगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को चोरी के उपकरणों के साथ थाने ले गई। इस चोरी की घटना से मोबाइल टावर का नेटवर्क ठप पड़ गया। मोबाइल धारकों को कॉल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा,वहीं 5 जी सेवा भी पूरी तरह बंद हो गई।

Advertisements
Ad 1

करीब दो घंटे बाद टावर के टेक्नीशियन ने पहुंचकर नेटवर्क को सुचारू किया,तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अररिया गोढ़ी चौक का निवासी है। उसने बताया, “हम दोनों कबाड़ी चुनने गितवास आए थे। मेरा साथी पहले टावर के अंदर घुसा और बिजली का मेन स्विच बंद कर कई उपकरण काट डाले। फिर उसने मुझे अंदर बुलाया। बाहर निकलते समय उसने कहा पहले मैं निकलता हूं, फिर तुम आना। वह तो भाग गया लेकिन मुझे लोगों ने देख लिया और पकड़ लिया।” मोबाइल टावर के इंजीनियर संजय प्रसाद ने बताया कि चोरी में एमसीबी, पावर केबल,कनेक्टर, मॉड्यूल सहित एक लाख से अधिक के उपकरण चोरी हुए हैं। फ्यूज भी तोड़ दिए गए थे। फिलहाल नेटवर्क को दुरुस्त कर लिया गया है।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: