बिहार

बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

20250726 131743

अररिया, रंजीत ठाकुर : इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। लौ वोल्टेज,जर्जर तार,अनियमित बिजली आपूर्ति से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। शुक्रवार को बौसीं पंचायत के वार्ड संख्या 14 के दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में सद्दाम हुसैन,मोहम्मद इकबाल,मंसूर आलम,प्रमोद मंडल, मसूद, अयूब,मंजूर,आलम, रिजवान, शमशेर आलम,मोहम्मद कौसर, तसिरा आदि ने बताया कि हमलोग गुणवंती पावर स्टेशन के जेई को विगत कई वर्षों से कहते आ रहे है की हमलोगों का एलटी तार बिल्कुल जर्जर हालत में है। लाइन की सप्लाई सिंगल फेज में है। हमलोगों का जर्जर तार को बदलकर नया तार लगवाया जाय। अभी जो ट्रांसफार्मर लगा है वह पुराना टोला बौसीं में लगा है जो इस टोले से काफी दूर है। उतना दूर से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!