पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) गुरुवार को पटना सिटी के सिमली छोटी मंदिर से शहीद भगत सिंह चौक तक आम नागरिकों द्वारा एक जन आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च नगर आयुक्त एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मेयर के साथ किए जा रहे कथित भेदभाव और उत्पीड़न के विरोध में आयोजित किया गया था।
मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की। “मेयर के सम्मान में, जनता मैदान में”, “शिशिर कुमार मत घबराना, जनता तुम्हारे साथ है”, “पटना साहिब की जनता एकजुट है” जैसे नारों से पटना सिटी की गलियां गूंज उठीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुने हुए प्रतिनिधि का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस जन आक्रोश मार्च में राकेश कुमार बबलू, अरुण कुमार, राजू गुप्ता, विक्रम शाह, अर्जुन कुमार, विश्वनाथ कुमार, दिना, अकील अहमद, आरिफ अहमद, शशिकांत कुमार, द्वारका प्रसाद साव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और पूर्ण उत्साह के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।
