बिहार

मानिकपुर में 3 करोड़ों 19 लाख के लागत से बन रहे पंचायत सरकार भवन में घोर अनिमितता

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत में तीन करोड़ उन्नीस लाख के लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें घोर अनिमितता बरती जा रही है। कार्य स्थल पर बिना योजना बोर्ड के मानक मापदंड के विपरीत बिना मिट्टी दबाये दो नंबर इंट का सोलिंग में प्रयोग किया जा रहा है। इस बाबत कार्यपालक अभियंता एल ई ओ फारबिसगंज ने बताया कि दो दिन पहले हम कार्य स्थल पर गए थे इट एक नंबर का था। जबकि स्थल पर कार्य करा रहे मुंसी ने कैमरे के सामने कहा दो नंबर इट का प्रयोग किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता ने साफ तौर पर कहा कार्य में अनिमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनिमितता बरते जाने पर संवेदक के ऊपर कार्रवाई किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार संवेदक विजय कुमार सिंह बताया जा रहा है। इस संबंध में नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव ने बताया क अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निर्माण कार्य की जांच वरीय अधिकारियों से कराया जायेगा। श्री यादव ने शिलान्यास के दौरान भी कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता को ग्रामीणों के बीच साफ शब्दों में कहा था गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी इसके बावजूद मनमाने तरीके से घटिया सामग्रियों का प्रयोग करना कहीं ना कहीं भारी भ्रष्टाचार को दर्शाता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है घटिया निर्माण में सरकारी बाबू का भी हाथ है। अब देखना यह है कि विधायक जी कार्य के प्रति कितने संवेदनशील हैं।

Related posts

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, लगभग ₹284 करोड़ निवेश से लगभग 1200 रोजगार के अवसरों का सृजन

error: