बिहार

दो दिन पूर्व हुई हत्या की घटना के बाद स्वजनों से मिलने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, दिया सांत्वना

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के कोशिकापुर वार्ड संख्या सात निवासी 55 वर्षीय शिवजी दास का हत्या रविवार की रात बिजली करंट लगाकर कर दी गई थी। हत्या करने के बाद मृतक के घर से दो सौ मीटर दूर इंडो नेपाल सीमा नो मेंस लैंड पर साक्ष्य छुपाने के लिए फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा पहुंच कर मामले की छानबीन की थी। जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर यादव ने मृतक के घर पहुंच कर उनके स्वजनों को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि हत्या मामले में जो भी आरोपित हैं उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटना फिर आगे नहीं हो। मौके पर से ही भाजपा नेता अररिया पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार को दूरभाष पर घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हत्यारे की अभिलंब गिरफ्तार कर उसपर कठोर कार्रवाई किया जाए ताकि मृतक के स्वजनों को उचित न्याय मिल सके। जिस पर एसपी ने भरोसा दिलाया कि वे इस मामले की गंभीरता से देख रहे हैं मामला मृतक की पुत्री के अपहरण से जुड़ा हुआ है सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी। भाजपा कार्यकर्ता नागेश्वर यादव ने कहा कि हत्यारे को सजा दिलाने के लिए जो भी करना पड़ेगा वह करेंगे जहां जाना पड़ेगा वहां तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है मृतक के पुत्री का दो माह पूर्व अपहरण किया गया उसके बाद फिर दोबारा अपहरण किया गया और वही अपहरणकर्ता इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पूर्व में अगर पुलिस कार्रवाई की होती तो इस तरह की घटना नहीं घटती।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: