बिहार

चपौर गांव में पुलिस ने मारी छापेमारी, 90 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लहसुना थाना क्षेत्र अंतर्गत चपौर गांव में पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध देशी चुलाई शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई मुनरिक मांझी (उम्र करीब 38 वर्ष), पिता स्वर्गीय मन्नत मांझी के घर पर की गई।

पुलिस ने मौके से करीब 90 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की है। सूचना मिलते ही लहसुना थाना पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और अवैध शराब को बरामद किया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

फतेहपुर में आकार ले रहा भव्य सूर्य मंदिर, छठ तक श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

पेठिया बाजार की बड़ी देवी जी, फुलवारी शरीफ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

error: