बिहार

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

फुलवारीशरीफ, अजीत। सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फुलवारी शरीफ में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 (2026) के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें बीएड प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और डीएलएड के विद्यार्थियों सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक नारों के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समाज और स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता दैनिक जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी का अभिन्न हिस्सा है. आईक्यूएसी समन्वयक ताहेरा खातून ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अजीत कुमार सिंह एवं संतोष कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर अरविंद कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार, डॉ. नबील अहमद, उमर, रमेश चंद्र, नीरज कुमार, सिम्मी माला और ममता यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related posts

बैंकॉक में एम्स पटना की डॉ. व्याख्या गुप्ता को सिल्वर यंग सर्जन अवार्ड

संपतचक में पूजा पंडालों के कारण पटना-गया हाईवे पर महाजाम, 10 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा

खगौल में जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 10,500 रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद!

error: