बिहार

अररिया डीएम ने गणना प्रपत्र वितरण, संग्रह एवं अपलोडिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया

20250709 122512

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अररिया अनिल कुमार द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को जिलाधिकारी द्वारा रानीगंज विधानसभा के रानीगंज प्रखंड में चल रहे गणना प्रपत्र वितरण, संग्रह एवं अपलोडिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड में स्थित कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे कर्मियों से वार्ता कर अधिक से अधिक गणना प्रपत्र अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण में लगे संबंधित सभी बीएलओ को अपने आवंटित बूथ अनुसार प्रत्येक दिवस का एक लक्ष्य निर्धारित कराते हुए गणना प्रपत्र संग्रहण एवं अपलोडिंग का कार्य सुनिश्चित किया जाये। इस क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, रानीगंज विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

विदित हो कि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र 26 जुलाई 2025 तक भरकर अनिवार्य रूप संबंधित बीएलओ के माध्यम से जमा कराया जाना है, ताकि एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची में छुटे नहीं। बीएलओ को विहित प्रपत्र भरने में मतदाताओं को अपेक्षित सहयोग भी प्रदान कर रहे हैं। फार्म भरने की प्रक्रिया सहज एवं सुगम है।मतदाता किसी भी जानकारी के लिए टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते है।

Related posts

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा