बिहार

फुलवारी मे साइकिल यात्रा ने दिया संदेश “नाम जुड़वाओ, हक़ निभाओ”

फुलवारीशरीफ, अजित। जनता दल यूनाइटेड के आह्वान पर संपूर्ण बिहार में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु फुलवारी विधान सभा क्षेत्र के जगनपुरा मे एक भव्य साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, संशोधन कराने एवं मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करना था।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं जदयू एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरुण मांझी ने विशेष रूप से शिरकत की. उन्होंने कहा कि हर नागरिक का मताधिकार लोकतंत्र की नींव है. यह हमारा दायित्व है कि हम अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ें और सुनिश्चित करें कि कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रह जाए. उन्होने सभी कार्यकर्ताओ व जनता से अपील किया कि सभी लोग मतदाता पुनरीक्षण अभियान मे शामिल होकर नाम जुड़वा कर सजग व जागरूक होने का हक अदा करें। कार्यक्रम में सुमित कुशवाहा, भोगेंद्र झा, राजू ठाकुर, कारू यादव, सुरेश ठाकुर, कंजन कुमार, सुनील कुमार, जैकी कुमार, गणेश कुमार, सुमिंदर जी, छोटू सिंह, विनेश पासवान, शिवजी साव एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related posts

दानापुर में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सोनू सिंह को गोलियों से भूना डाला, मौके पर मौत!

BIHAR BANDH : बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत ने जानबूझकर पड़ोसी देश में बाढ़ लाने की पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों को किया खारिज

error: