बिहार

मुहर्रम के मौके पर फुलवारी शरीफ में कई कमेटी ने किया खिचड़ा और शरबत का इंतजाम

फुलवारीशरीफ, अजित। मोहर्रम के अवसर पर फुलवारी शरीफ थाना गोलंबर के पास हुसैनी कमेटी की ओर से खिचड़ा और शरबत-पानी की सेवा की गई, जिससे राहगीरों और ताजिया में शामिल अकीदतमंदों को राहत मिली. इसके अलावा कादरिया कमेटी और कई अन्य कमेटीयों ने भी खिचड़ा और शरबत का प्रबंध किया था।

हुसैनी कमेटी की ओर से रेखा मैडम, पूजा मैडम, नीतू मैडम, मुस्कान मैडम, अखिलेश यादव, अमित कुमार, अब्बास नूरी सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने तन-मन से सेवा में भाग लिया।

कमेटी के मो सोनू ने कहा कि यह पहल मुहर्रम की इंसानियत और कुर्बानी की परंपरा को आगे बढ़ाने की एक छोटी कोशिश है.स्थानीय लोगों ने हुसैनी कमेटी के इस आयोजन की सराहना की।

Related posts

ओरिएंटल कॉलेज और उम्मीद राइज फाउंडेशन के बीच विद्यार्थियों के कौशल विकास को लेकर समझौता

बिहार में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस 2026 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

कवि कैलाशपति सिंह की 84वीं शहादत दिवस पर तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

error: