बिहार

मुहर्रम को लेकर पटना पुलिस और RAF का फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार के नेतृत्व में पूर्वी क्षेत्र में पटना पुलिस एवं RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की सतर्क मौजूदगी रही और आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य किसी भी संभावित असामाजिक गतिविधियों को रोकना एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना रहा। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मुहर्रम के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है और शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

पटना सिटी में दो अलग-अलग हत्या के प्रयास मामलों में 16 नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन में कथित धांधली के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना भूख हड़ताल में तब्दील

गौरीचक में नहीं थम रहा अवैध मिट्टी खनन, दिन में जांच और रात में धड़ल्ले से चल रहा खेल

error: