बिहार

भीषण बारिश में सड़क पर उतरे नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी

20250701 114240

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश के आलोक में अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पटना पुलिस द्वारा निरंतर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की रात्रि में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह ने भीषण बारिश के बीच स्वयं सड़क पर उतरकर पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत गश्ती वाहनों की जांच एवं वाहन जाँच अभियान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जाँच अभियान को और अधिक प्रभावी एवं सतर्कता पूर्वक संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष चौकसी बरतने की बात कही।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!