बिहार

पटना सिटी के विकास में धन की नहीं होगी कमी : नंदकिशोर

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र विकास के मार्ग पर सतत् अग्रसर है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव ने सोमवार को तीन वार्डों 59, 66 और 62 में छह करोड़ 18 लाख से अधिक की विकासात्मक योजनाओं का कार्यारंभ किया। इन विकासपरक योजनाओं में वार्ड 59 में अशोक राजपथ से राठी जी की गली का पीसीसी एवं नाला निर्माण, वार्ड 62 में गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ मंजू श्री बैंक्वेट हॉल होते हुए चिनिया पोखरा कृष्ण पहलवान के मकान तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य, गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ आरा मशीन होते हुए चौक शिकारपुर शिव मंदिर तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण, इसी वार्ड में बाहरी बेगमपुर कृष्ण पहलवान के समीप से शंकर महतो के मकान होते हुए कुशवाहा पंचायत बैठका तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण, गुरु गोविंद सिंह पथ स्थित जीतु लाल लेन का पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण एवं वार्ड 66 में श्री गुरु गोविंद सिंह पथ से भामाशाह दलित बस्ती होते हुए मंगल तालाब परिसर गांधी सरोवर तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य शामिल हैं। इन विकासात्मक योजनाओं पर कुल छह करोड़ 18 लाख 85 हजार 10 रुपये खर्च होंगे।

Advertisements
Ad 1

योजनाओं के कार्यारंभ के मौके पर श्री यादव ने कहा कि पटना सिटी के विकास में धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। गुरु की नगरी पटना साहिब विकास का नया प्रतिमान कायम करेगी। श्री यादव ने कहा कि पटना साहिब मेरा घर है, मैं यहां का बेटा हूं, इसलिए पटना सिटी के लोगों के सुख-दुख में शरीक रहना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। योजनाओं के कार्यारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती रेशमी कुमारी (उप महापौर) , श्रीमती नीलम कुमारी (पार्षद) , श्रीमती कांति देवी (पार्षद) ,श्रीमती तारा देवी (पार्षद), श्री मोहन निषाद , श्री अमित कनोडिया , विनय केशरी , सुरेश पटेल ,संजीव पटवा ,संजीव यादव , लड्डू चंद्रवंशी, रौशन मेहता सहित पार्टी के विभिन्न स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: