बिहार

‘यलो डे’ की रंग-बिरंगी धूम, बच्चों ने किया उल्लासपूर्ण प्रदर्शन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल, हाजीगंज, पटना सिटी में ‘यलो डे’ का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पीले रंग की छटा से सराबोर था। हर ओर उत्सव का उल्लास और रंगों की चमक दिखाई दी।

छोटे-छोटे नन्हे विद्यार्थियों ने पीले रंग के वस्त्र धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कोई सूरजमुखी बनकर आया था तो कोई आम, कोई सूर्य देवता की भूमिका में दिखा तो कोई केला, तितली या सूरज के रूप में नजर आया। बच्चों ने इस अनोखे रूप में आकर कार्यक्रम को अत्यंत जीवंत बना दिया।

इस उत्सव में भाग लेने वाले बच्चों के नाम थे — अंश रॉय, पीहू रानी, रिद्धि, पार्थ टंडन, ईसिका, समृद्धि, वेदिका, उन्नति केसरी, शिवाय, राधव, राधवी, शती, अगस्त्या, शौर्यांश बंका, शिवाय केसरी, विराट, लव, आरब आदि।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ. रवि भार्गव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘यलो डे’ केवल एक रंग उत्सव नहीं, बल्कि यह बच्चों को पीले रंग के पीछे छिपे आशावाद, सकारात्मकता और ऊर्जा जैसे गुणों से अवगत कराता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. जूली भार्गव ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य बच्चों को रंगों के महत्व से परिचित कराना और उन्हें फलों के प्रति आकर्षित करना है, जिससे वे फलों का सेवन कर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हों। इस आयोजन को सफल बनाने में आनंद सक्सेना, पम्मी, रागिनी, श्रद्धा और स्वाति का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Related posts

बिहार कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर, AI मिशन, E-Bus और E-Voting जैसे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैठक आयोजित किया गया

शेखपुरा डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

error: