बिहार

लहसुना थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

लहसुना, (न्यूज़ क्राइम 24) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर लहसुना थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष खुशबु खातून ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया गया।

थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया और अपने सुझाव रखें।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: